
#खुशियों_की_दास्तां
➡️ पीएमजेवाय योजना से गर्भवती महिलाओं को मिल रहा पोषण सहयोग
बैतूल मुख्यालय के सदर निवासी श्रीमती सविता वाईकर ने बताया कि गर्भवती होने पर उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पोषण आहार एवं खान-पान की आवश्यकताओं में सहयोग लिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें दूसरी किश्त के रूप में 2 हजार रुपये की राशि भी उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग भी उन्होंने पोषण आहार एवं गर्भावस्था के दौरान आवश्यक खान-पान की व्यवस्था में किया।
श्रीमती सविता ने कहा कि योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता से गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहयोग मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#कहानी_बदलाव_की
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul