➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान एवं #राष्ट्रीय_स्वैच्छिक_रक्तदान_दिवस पर सारनी में विशाल रक्तदान शिविर
➡️ विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया शुभारंभ, 121 यूनिट रक्त एकत्रित
सारनी। सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को पॉवर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल, सारनी में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया। शिविर में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 121 यूनिट रक्तदान किया।
एकत्रित रक्त को जिला रक्तकोष, बैतूल में जमा कराया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं जीवनरक्षा के लिए किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का संकल्प है। एक यूनिट रक्त किसी मरीज और उसके परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आयोजित यह शिविर मानव सेवा की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते, पॉवर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय रघुवंशी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul