
चौपाल पुलिस ने पांडिचेरी से मटाल निवासी को सुरक्षित खोज निकाला।
हजारों किलोमीटर दूर पहुंचकर पुलिस टीम ने 48 वर्षीय जगदीश सिंह का लगाया पता, परिजनों को मिली बड़ी राहत
चौपाल। चौपाल पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मटाल निवासी 48 वर्षीय जगदीश सिंह को पांडिचेरी से सुरक्षित खोज निकाला है। जगदीश सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपा राम, निवासी गांव मटाल, तहसील चौपाल, जिला शिमला, पिछले कुछ समय से घर से बाहर थे।
जगदीश सिंह की तलाश को लेकर चौपाल पुलिस लगातार प्रयासरत थी। हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने हिमाचल से हजारों किलोमीटर दूर पांडिचेरी के कोट्टाकुप्पम क्षेत्र में पहुंचकर जगदीश सिंह का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से जगदीश सिंह के परिजनों ने राहत की सांस ली है। दूरदराज क्षेत्र में जाकर लापता व्यक्ति की तलाश कर उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए चौपाल पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
चौपाल पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों से एक परिवार को अपने परिजन के सुरक्षित मिलने की खुशी मिली है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल