एपीएस अकेडमी के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा
--
शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा है। इसी क्रम में गुरूवार को एपीएस अकेडमी के स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा रैली में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं प्राचार्य श्री प्रिंस सोनी उपस्थित रहे।
#HarGharTiranga2026
#ashoknagar