Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में समर्थ ढिल्लों ने झटका पदक थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में गांव हथीरा निवासी समर्थ ढिल्लों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। समर्थ ढिल्लों ने यह पदक आयु वर्ग-16 श्रेणी में प्राप्त किया है। समर्थ ने थाईलैंड के पुन्नापत को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। समर्थ के पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। समर्थ के पिता कुलदीप ढिल्लों ने बताया कि थाईलैंड में 9वीं ताइक्वांडों प्रतियोगिता में समर्थ ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। समर्थ ने विपक्षी खिलाडिय़ों को कड़ी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंतत: कांस्य पदक जीतकर देश के तिरंगे का मान बढ़ाया। उन्होने बताया कि 10 वर्षीय समर्थ ढिल्लों बीआर इंटरनेशनल स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है। समर्थ के कोच सुरजीत सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की स्टे फिट एकेड़मी के खिलाड़ी समर्थ ढिल्लों ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश व कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि समर्थ ढिल्लों होनहार खिलाड़ी है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना बहुत बड़ी बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मुकाबला बेहद कड़ा था लेकिन समर्थ ने अपनी तकनीक, फुर्ती और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कांस्य पदक जीतने की सूचना मिलते ही समर्थ ढिल्लों के पैतृक गांव हथीरा में जश्न का माहौल बन गया। समर्थ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। फोटो परिचय कुरुक्षेत्र। विजेता समर्थ ढिल्लों कांस्य पदक के साथ थाईलैंड में।

Thanesar, Kurukshetra | Aug 3, 2026

MORE NEWS

#चिकित्सा सेवा के साथ साथ मानवता भलाई कार्यों व #जरूरत लोगो की मदद करने में अग्रणी रहने वाली बिलासपुर के #श्री #कृष्णा #हॉस्पिटल की डॉक्टर #सृष्टि सैनी को स्थानीय प्रशासन नें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित #समारोह में प्रशंशित पत्र देकर सम्मानित किया ल #डॉ सैनी चिकित्सा में बेहतर सेवाओं के साथ #साथ लम्बे समय से जरूरतमंदो की भी #मदद कर रही है

#चिकित्सा सेवा के साथ साथ मानवता भलाई कार्यों व #जरूरत लोगो की मदद करने में अग्रणी रहने वाली बिलासपुर के #श्री #कृष्णा #हॉस्पिटल की डॉक्टर #सृष्टि सैनी को स्थानीय प्रशासन नें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित #समारोह में प्रशंशित पत्र देकर सम्मानित किया ल #डॉ सैनी चिकित्सा में बेहतर सेवाओं के साथ #साथ लम्बे समय से जरूरतमंदो की भी #मदद कर रही है

Thanesar, Kurukshetra | Aug 17, 2026

जिस यूनिवर्सिटी ने कारवाई थी FIR दर्ज उसी यूनिवर्सिटी में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में लिया दाखिला,आज लगाई क्लास

जिस यूनिवर्सिटी ने कारवाई थी FIR दर्ज उसी यूनिवर्सिटी में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में लिया दाखिला,आज लगाई क्लास

Thanesar, Kurukshetra | Aug 17, 2026

कुरुक्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में गाड़ी को रोका,डंडे बिन्डो से की मारपिटाई,10 आरोपी किए गिरफ्तार,CCTV में कैद हुए हमलावर

कुरुक्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में गाड़ी को रोका,डंडे बिन्डो से की मारपिटाई,10 आरोपी किए गिरफ्तार,CCTV में कैद हुए हमलावर

Thanesar, Kurukshetra | Aug 17, 2026

थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में समर्थ ढिल्लों ने झटका पदक थाईलैंड में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में गांव हथीरा निवासी समर्थ ढिल्लों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। समर्थ ढिल्लों ने यह पदक आयु वर्ग-16 श्रेणी में प्राप्त किया है। समर्थ ने थाईलैंड के पुन्नापत को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। समर्थ के पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। समर्थ के पिता कुलदीप ढिल्लों ने बताया कि थाईलैंड में 9वीं ताइक्वांडों प्रतियोगिता में समर्थ ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। समर्थ ने विपक्षी खिलाडिय़ों को कड़ी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंतत: कांस्य पदक जीतकर देश के तिरंगे का मान बढ़ाया। उन्होने बताया कि 10 वर्षीय समर्थ ढिल्लों बीआर इंटरनेशनल स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है। समर्थ के कोच सुरजीत सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की स्टे फिट एकेड़मी के खिलाड़ी समर्थ ढिल्लों ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश व कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि समर्थ ढिल्लों होनहार खिलाड़ी है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना बहुत बड़ी बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मुकाबला बेहद कड़ा था लेकिन समर्थ ने अपनी तकनीक, फुर्ती और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कांस्य पदक जीतने की सूचना मिलते ही समर्थ ढिल्लों के पैतृक गांव हथीरा में जश्न का माहौल बन गया। समर्थ के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। फोटो परिचय कुरुक्षेत्र। विजेता समर्थ ढिल्लों कांस्य पदक के साथ थाईलैंड में। - Thanesar News