Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर आयोजित बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सौजन्य से सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला क्षय रोग विभाग, बलिया द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, CMS डॉ. सुजीत यादव एवं ACMO डॉ. आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का चेस्ट एक्स-रे, HIV परीक्षण, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी तथा टीबी की जांच की गई। कार्यक्रम में शामिल युवाओं द्वारा QR कोड के माध्यम से अपना HIV Risk Assessment (जोखिम आकलन) भी किया गया। युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा HIV से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों तक QR कोड पहुंचाकर स्वयं अपना Risk Assessment करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ANM प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं, NCC बटालियन के कैडेट्स एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अमर शहीद चेतना संस्थान द्वारा संचालित Targeted Intervention परियोजना के अंतर्गत युवाओं के लिए HIV जांच हेतु विशेष कैनोपी लगाई गई। संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा द्वारा युवाओं को HIV संक्रमण के कारणों, बचाव एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। ICTC काउंसलर राजीव कुमार सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए HIV की रोकथाम, जांच एवं उपचार सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने अपने संबोधन में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री के माध्यम से समुदाय तक सही स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। CPM श्री नागेंद्र पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए QR कोड के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक Risk Assessment की सुविधा पहुंचाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अपना Risk Assessment करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर DTO डॉ. साकेत बिहारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और टीबी एवं HIV सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ANM प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या, DPM-NRHM, TI परियोजना का समस्त स्टाफ तथा जिला क्षय रोग विभाग से अनूप, अभिषेक, अनुज, आशीष आदि की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी के सामूहिक सहयोग से संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच, सही जानकारी और सुरक्षित व्यवहार HIV एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव की महत्वपूर्ण कड़ी है।

Ballia, Ballia | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जिला प्रजापति समाज बलिया द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं विदाई समारोह 16 अगस्त को बापू भवन में आयोजित*

जिला प्रजापति समाज बलिया द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं विदाई समारोह 16 अगस्त को बापू भवन में आयोजित*

Ballia, Ballia | Aug 17, 2026

जय माता दी टूर एंड ट्रेवल्स की बलिया-लखनऊ के लिए प्रतिदिन बस सेवा शुरू* 

रिपोर्टर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 
बलिया उत्तरप्रदेश।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। *जय माता दी टूर एंड ट्रेवल्स* के द्वारा अब बलिया और लखनऊ के बीच प्रतिदिन बस सेवा का संचालन किया जा रहा है।

इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर आवागमन की सुविधा देना है।

*समय सारणी:*
- *बलिया से लखनऊ*: सुबह 7:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे 
- *लखनऊ से बलिया*: सुबह 7:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे

यात्रा से पहले सीट बुकिंग कराने की सलाह दी जाती है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*संपर्क सूत्र:*
बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:  
📞 *9506139217*  
📞 *9653003792*

नोट: किराया और सीट की उपलब्धता के लिए ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

जय माता दी टूर एंड ट्रेवल्स की बलिया-लखनऊ के लिए प्रतिदिन बस सेवा शुरू* रिपोर्टर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता बलिया उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। *जय माता दी टूर एंड ट्रेवल्स* के द्वारा अब बलिया और लखनऊ के बीच प्रतिदिन बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर आवागमन की सुविधा देना है। *समय सारणी:* - *बलिया से लखनऊ*: सुबह 7:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे - *लखनऊ से बलिया*: सुबह 7:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे यात्रा से पहले सीट बुकिंग कराने की सलाह दी जाती है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। *संपर्क सूत्र:* बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें: 📞 *9506139217* 📞 *9653003792* नोट: किराया और सीट की उपलब्धता के लिए ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

Ballia, Ballia | Aug 17, 2026

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर आयोजित बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सौजन्य से सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला क्षय रोग विभाग, बलिया द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय, CMS डॉ. सुजीत यादव एवं ACMO डॉ. आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का चेस्ट एक्स-रे, HIV परीक्षण, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी तथा टीबी की जांच की गई। कार्यक्रम में शामिल युवाओं द्वारा QR कोड के माध्यम से अपना HIV Risk Assessment (जोखिम आकलन) भी किया गया। युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा HIV से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों तक QR कोड पहुंचाकर स्वयं अपना Risk Assessment करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ANM प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं, NCC बटालियन के कैडेट्स एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अमर शहीद चेतना संस्थान द्वारा संचालित Targeted Intervention परियोजना के अंतर्गत युवाओं के लिए HIV जांच हेतु विशेष कैनोपी लगाई गई। संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक अमरदीप विश्वकर्मा द्वारा युवाओं को HIV संक्रमण के कारणों, बचाव एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। ICTC काउंसलर राजीव कुमार सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए HIV की रोकथाम, जांच एवं उपचार सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने अपने संबोधन में HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री के माध्यम से समुदाय तक सही स्वास्थ्य संदेश पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। CPM श्री नागेंद्र पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए QR कोड के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक Risk Assessment की सुविधा पहुंचाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अपना Risk Assessment करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर DTO डॉ. साकेत बिहारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और टीबी एवं HIV सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ANM प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्या, DPM-NRHM, TI परियोजना का समस्त स्टाफ तथा जिला क्षय रोग विभाग से अनूप, अभिषेक, अनुज, आशीष आदि की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी के सामूहिक सहयोग से संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सघन स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच, सही जानकारी और सुरक्षित व्यवहार HIV एवं अन्य संक्रामक रोगों से बचाव की महत्वपूर्ण कड़ी है। - Ballia News