सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन
-------------
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जनपद पंचायत मऊगंज में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
------------
#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मऊगंज सभागार में वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण अंचलों से आए वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में वृद्धजनों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए नुक्कड़ नाटक, खेलकूद तथा गीत-संगीत की गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में सीईओ जनपद मऊगंज परमानंद तिवारी, बीपीओ गंगा प्रसाद द्विवेदी, प्रभारी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित द्विवेदी, सहित सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक ,रमाशिव समिति के संचालक विक्रांत द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#mauganj