
सिरसा में टीचरों की एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल:गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की अपील; गांधी जयंती पर अनशन...
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और STFI के बुलावे पर सिरसा के टीचरों ने गांधी जयंती पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिला प्रधान वीर सिंह की अध्यक्षता में टीचरों ने सार्वजनिक शिक्षा मजबूत करने और अपनी रुकी हुई समस्याओं को हल करने की मांग उठाई।
देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में खाली पद भरने और टीचरों को सिर्फ पढ़ाने का काम देने की जरूरत है। टीचरों को पढ़ाई से अलग कामों में लगाने से स्कूलों में पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
हसला प्रधान कुलदीप सिहाग और देवेंद्र काहलों ने आरटीई एक्ट-2009 से पहले नियुक्त अध्यापकों पर टीईटी जरूरी न करने की मांग की। उन्होंने अतिथि अध्यापकों, आरोही स्कूलों के स्टाफ और HKRN कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात भी कही। टीचरों के सभी पदों के तबादले जल्द करने और उन्हें BLO, डाटा एंट्री जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग भी की गई।
मामलों का समयबद्ध निपटारा करने की मांग
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह व जिला वरिष्ठ उपप्रधान बूटा सिंह ने NPS एवं UPS के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मर्ज किए गए विद्यालयों को बंद करने के बजाय आरटीई एक्ट के अनुसार नए विद्यालय खोलने तथा 2012 के सेवा नियमों में आवश्यक संशोधन कर लंबित पदोन्नति, ACP, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित अन्य मामलों का समयबद्ध निपटारा करने की मांग रखी।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
#milk #strike #haryana #farmer #hikerate #milkpricehike
Sirsa, Sirsa | Oct 2, 2026