इटखोरी में पुजारी की मौ*त से सनसनी, आश्रम के कमरे में मिला शव
#चतरा: जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली से जुड़े पुजारी स्वामी श्रीनिवास की मौ*त का मामला सामने आया है। उनका शव आश्रम के कमरे में मिला, जिसके बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी सविता सिंह और डॉ. मृत्युंजय सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौ*त के कारणों को लेकर फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
#Itkhori #Chatra #BhadrakaliMandir #JharkhandNews #ChatraNews #ItkhoriNews #BreakingNews #LatestNews #Jharkhand #LoktantraBharat #NewsUpdate #ViralNews