गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता: 105 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए ।
गिरिडीह। आम नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी को लेकर गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “आपका मोबाइल, फिर से आपका” अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के तहत 105 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। पुलिस की तकनीकी दक्षता, लगातार निगरानी और सक्रिय कार्यशैली के परिणामस्वरूप अब तक इस अभियान के तहत 1,000 से अधिक मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। गिरिडीह पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सेवा, उनकी संपत्ति की सुरक्षा और गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।