गिरिडीह उपचुनाव JMM में चेहरा लगभग तय, BJP में दावेदारों की लंबी कतार
गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन SIR के बाद 19 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होने का कार्यक्रम है।
झामुमो की ओर से दिवंगत विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा का नाम उम्मीदवार के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है। श्वेता शर्मा हाल के दिनों में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क भी कर रही हैं।
दूसरी ओर भाजपा में टिकट को लेकर कई नामों की चर्चा है। निर्भय कुमार शाहाबादी 2024 में सुदिव्य सोनू के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और महज 3,838 वोटों के अंतर से पीछे रहे थे।
अब सवाल सिर्फ उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि पार्टियों के अंदरूनी समीकरण और चुनावी रणनीति का भी है।
गिरिडीह की जनता इस बार किसे मौका देगी?
क्या JMM अपनी सीट बरकरार रख पाएगी या BJP वापसी करेगी..?
#apnagiridihnews #GiridihNews #bjp #BJPGovernment #JMM #INDIAAlliance
#ByElection #Giridih