Public App Logo
Profile Picture

MobileNews7

@mobilenews7
716Followers
16Following
तेलोडीह में गांधी जयंती पर सजा विकास का मंच, भारत सरकार के उपसचिव समेत डीसी-एसपी व कई वरीय पदाधिकारी पहुंचे पंचायत सचिवालय

‘रिफॉर्म उत्सव’ एवं पीपुल्स प्लान कैंपेन का भव्य आयोजन, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव के समग्र विकास का तैयार हुआ रोडमैप

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तेलोडीह पंचायत सचिवालय में ‘रिफॉर्म उत्सव’ एवं पीपुल्स प्लान कैंपेन (PPC) 2026 के तहत विशेष ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने की।

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में जिले एवं केंद्र सरकार के वरीय पदाधिकारियों का आगमन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पंचायत की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक झारखंडी अंदाज में फूल-माला पहनाकर एवं स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग के उपसचिव श्री अजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि गिरिडीह उपायुक्त श्री राम निवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार पहुंचे। इनके अलावा अपर समाहर्ता गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री तेज कुमार हस्सा, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख श्रीमती पूनम देवी, अंचल अधिकारी श्री जितेंद्र प्रसाद एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गुलज़ार खान समेत जिले के कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रोजगार से लेकर आजीविका तक, विकास के कई मुद्दों पर मंथन

विशेष ग्राम सभा में तेलोडीह पंचायत के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन एवं विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं लखपति दीदी मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए नए आजीविका अवसर विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

जल जीवन मिशन, जल संरक्षण एवं ‘कैच द रेन’ अभियान के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने, जल संरचनाओं के संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वच्छ और हरित पंचायत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

अधिकारों और योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों से सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और सरकारी योजनाओं को लेकर उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। ग्रामीणों को बताया गया कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी रखना आवश्यक है।

इस दौरान डिजिटल भूमि रिकॉर्ड (DILRMP), 16वें वित्त आयोग की योजनाओं, राशन कार्ड, ONORC/PMGKAY तथा BIS हॉलमार्किंग एवं उपभोक्ता अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में तेलोडीह पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, किसान, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पदाधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुए सीधे संवाद से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को लेकर जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश सामने आया।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह विशेष ग्राम सभा तेलोडीह पंचायत में विकास, रोजगार, आजीविका, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई।
तेलोडीह में निहाल अलुमिनियम, ग्लास एवं UPVC दुकान का हुआ शुभारंभ ।
पचंबा दुर्गा स्थान में नई कार्यकारिणी गठित, पूजा की तैयारियां शुरू।
लायंस क्लब एवं पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
किरण पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर।
तेलोडीह में अनम टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रिक शॉप का शुभारंभ, शब्बीर आलम ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की विरासत संभालने आगे आईं पत्नी श्वेता शर्मा! कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर दिया बड़ा संदेश।

मंत्री पद व उपचुनावों की कयाशों पर.......?
सरिया बाजार की बिजली समस्या पर विद्युत संघर्ष समिति की बैठक, दुर्गा पूजा से पहले समाधान की मांग।
गिरिडीह में साउंड संचालकों का शक्ति प्रदर्शन, डीजे बैन और ध्वनि कानून में बदलाव की मांग।
ज्वेलर्स संचालक से लूट मामले में चांदी के जेवर और मोबाइल बरामद,देवघर से आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह। देवरी थाना क्षेत्र के चरको स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुंदर सोनार से हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। 16 अगस्त 2026 की शाम दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान सुनसान स्थान पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में देवरी थाना कांड संख्या 81/26 के तहत BNS की धारा 309(4) एवं 27 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संतोष पासवान उर्फ चरकू (27 वर्ष), निवासी बेलाटांड़/माधोपुर, थाना चंद्रमंडीह, जिला जमुई (बिहार) को देवघर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की स्वीकारोक्ति एवं निशानदेही पर लूटे गए चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बरामद सामान में चांदी की एक चेन, दो बिछिया, एक जोड़ी पायल और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें—TVS Apache RTR 160 और Bajaj Pulsar 150—पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। जांच में एक बाइक चोरी की होने और उसकी नंबर प्लेट बदलकर वारदात में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत, गिरिडीह में स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच।
लगातार बारिश एवं जलजमाव को लेकर उपायुक्त ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की।

गिरिडीह जिले में लगातार हो रही बारिश एवं कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण जलजमाव की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है।

👉 नदी-नालों, जलप्रपात, डैम, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों के समीप जाने से बचें।
👉 तेज जल प्रवाह एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जोखिम न लें।
👉 बच्चों एवं बुजुर्गों को जलस्रोतों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
👉 बारिश के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें एवं आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
👉 जलजमाव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तार एवं विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
👉 मच्छरजनित एवं जलजनित बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियां बरतें।
👉 किसी भी आपात स्थिति या असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को वर्षा एवं जलजमाव की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त की अपील—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand
अनंत चतुर्दशी पर गिरिडीह में जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।
बंदरकूपी मैगी प्वाइंट पर विवाद के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस अधिकारी के बेटे की मौत ।
गिरिडीह में RJD ने खोला MMDR के खिलाफ मोर्चा
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उठाई झारखंड के अधिकारों की आवाज
गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता: 105 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए ।

गिरिडीह। आम नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी को लेकर गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “आपका मोबाइल, फिर से आपका” अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के तहत 105 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। पुलिस की तकनीकी दक्षता, लगातार निगरानी और सक्रिय कार्यशैली के परिणामस्वरूप अब तक इस अभियान के तहत 1,000 से अधिक मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। गिरिडीह पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सेवा, उनकी संपत्ति की सुरक्षा और गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
गिरिडीह कॉलेज में झारखंड छात्र मोर्चा का धरना शुरू, छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में छात्र हितों और कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरूवार से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र मोर्चा का कहना है कि कॉलेज को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने के बजाय एक व्यवस्थित शैक्षणिक संस्थान के रूप में संचालित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
झारखंड छात्र मोर्चा ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष छह सूत्रीय मांगें रखी हैं।
पहली मांग है कि कॉलेज परिसर को राजनीतिक गतिविधियों का अड्डा बनने से रोका जाए और कॉलेज को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए।
दूसरी मांग है कि कॉलेज में चल रहे शैक्षणिक सत्र को समय पर पूरा कराया जाए। मोर्चा का कहना है कि सत्र में लगातार हो रही देरी का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है।
तीसरी मांग प्रोफेसर विनिता कुमारी से संबंधित है। मोर्चा का कहना है कि शिक्षकों का प्राथमिक दायित्व विद्यार्थियों को पढ़ाना है। इसलिए संबंधित शिक्षिका की कॉलेज में शैक्षणिक जिम्मेदारियों एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए।
चौथी मांग प्रोफेसर सतीश यादव से संबंधित है। मोर्चा ने उनके पूर्व में जेल जाने के मामले की जांच की मांग की है तथा कहा है कि इस संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों और नियमों के आधार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
पांचवीं मांग पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार के कार्यकाल की जांच से जुड़ी है। मोर्चा ने उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णयों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
छठी मांग कॉलेज परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाने की है, ताकि कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और महत्वपूर्ण गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
झारखंड छात्र मोर्चा ने कहा कि उसका आंदोलन विद्यार्थियों की समस्याओं और कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार से जुड़ा है। मोर्चा ने कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 
मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष अभय कुमार,जिला सचिव: विशाल झा,जिला उपाध्यक्ष: रौनक मिश्रा,रोहित कुमार,सुमेर वर्मा, बड्डी यादव ,आर्यन वर्मा ,सूरज मंडल राज पांडे, बिट्टू यादव, आदित्य यादव राकेश यादव रितेश पाठक , करीना कुमारी रोहित मरांडी,दुर्गा सोरेन,बिरन बास्की, गोविंदकिस्कू,सावन मुर्मू,दीपक सोरेन,अस्टीफन मरांडी,सुनुलाल टुडू,सुनील मरांडी, पंकज मुर्मू,विमल मरांडी,संजीव मुर्मू ,विनय हांसदा
बड़ी खबर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की सड़क हादशे में मौत !
गिरिडीह कॉलेज की अनियमितताओं पर अभाविप ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष गंगवार से मुलाकात कर दस्तावेज एवं साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा। अभाविप ने मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने, जांच पूरी होने तक संबंधित पदाधिकारियों को प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों से अलग रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर हस्ताक्षरों और वित्तीय लेन-देन का फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की। संगठन का कहना है कि परीक्षा बिल, मानदेय भुगतान, उपस्थिति पंजी, परीक्षा रिकॉर्ड, IGNOU अध्ययन केंद्र से जुड़े अभिलेख, कार्यालयीय पत्राचार एवं बैंक संबंधी दस्तावेज सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के हित में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था चाहती है तथा जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल की बातों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने सुना और मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लोक भवन से संबंधित विश्वविद्यालय को सूचना जारी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत अध्यक्षा डॉ. मौसमी पॉल, प्रांत संगठन मंत्री पशुपति नाथ उपमन्यु, प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दर्जनों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प।

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह के जिला कार्यालय में वार्ड नंबर 12 के शीतलपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विशाल रवानी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि झामुमो के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान झामुमो महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, अंकित सहाय, अनुभव सिंह, राकेश गुप्ता और अजीत सिन्हा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में स्वागत किया। नए सदस्यों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करने तथा पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रंजीत रवानी, सूजल कुमार, रवि शर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, उदयकांत वर्मा, मनोज कुमार, आकाश कुमार, धीरज सिन्हा, राजेश महतो और मोनू कुमार समेत कई युवा शामिल रहे।
“भैया छोड़ दो… छोड़ दो…!” — शाम के अंधेरे में नाबालिग छात्रा के साथ कथित हैवानियत, 
वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।

जमुई में शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच नाबालिग छात्रा के साथ कथित अभद्रता और जबरदस्ती का मामला, छात्रा अपने क्लासमेट दोस्त के साथ घर लौट रही थी

जमुई। सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच एक नाबालिग छात्रा अपने स्कूल के क्लासमेट दोस्त के साथ कहीं से घूमकर अपने घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर छात्रा के साथ अभद्रता और जबरदस्ती किए जाने का मामला सामने आया है।

वीडियो में छात्रा लगातार “भैया छोड़ दो… छोड़ दो… प्लीज छोड़ दो… जाने दो…” जैसी गुहार लगाती नजर आती है। लेकिन आरोप है कि उसकी इस गुहार के बावजूद उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम को रोकने या बच्ची की मदद करने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाते दिखाई देते हैं।

वीडियो में एक युवक, जिसके चेहरे पर गमछा बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, कथित तौर पर छात्रा को सड़क किनारे ले जाने की कोशिश करता नजर आता है। वहीं छात्रा के साथ मौजूद उसका क्लासमेट दोस्त उसे बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह कथित तौर पर छात्रा को आरोपित युवक से दूर करने और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने का प्रयास करता नजर आता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब एक नाबालिग लड़की मदद के लिए गुहार लगा रही थी, तब वहां मौजूद लोगों में से कितने लोगों ने उसकी मदद करने के बजाय अपने मोबाइल कैमरे निकाल लिए? अगर किसी व्यक्ति ने घटना को रोकने और पीड़िता की सहायता करने के बजाय वीडियो बनाया या उसे आगे प्रसारित किया, तो उसकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

यह मामला केवल कथित अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। किसी पीड़ित की मदद करना इंसानियत है, जबकि ऐसी घटना को तमाशे की तरह रिकॉर्ड करना बेहद चिंताजनक रवैया है।

यदि वायरल वीडियो और सामने आए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत तत्काल, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। खासकर क्योंकि मामला नाबालिग से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए जांच और कार्रवाई के दौरान उसकी पहचान और गरिमा की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

साथ ही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वालों की भूमिका की भी जांच आवश्यक है। नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला या उसकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कंटेंट आगे प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।

ऐसी घटनाओं पर गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन कानून अपने हाथ में लेना किसी समाधान का रास्ता नहीं है। दोषियों को सजा दिलाने का रास्ता न्यायिक प्रक्रिया से होकर गुजरता है और समाज की जिम्मेदारी है कि वह पीड़िता के साथ खड़ा हो तथा जांच एजेंसियों को निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जवाबदेह बनाए।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल नारा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। जब किसी नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर ऐसी घटना सामने आती है, तो समाज और प्रशासन दोनों को संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए।

आज जरूरत है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, आरोपों की सच्चाई सामने आए, दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
गिरीडीह में Toy & Toys दुकान का भव्य उद्घाटन।
गिरिडीह में PURE EV की नई दस्तक।
बोड़ो में नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम का शुभारंभ।
जीडी बगेड़िया अस्पताल मोड़ पर शोरूम।
पीरटांड़ के खरपोका में झामुमो नेता फरदीन अहमद का दौरा, स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी की याद में भावुक हुए ग्रामीण।
सूरत से तेलोडीह आया शव

बूढ़े बाप ने जवान बेटे को कांधा देकर किया सुपुर्द-ए-खाक

 इकलौते सहारे के जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
सूरत में मृत फिरोज अंसारी का शव उनके पैतृक आवास तेलोडीह खुट्टा पहुंचने के बाद,चारों ओर चीख पुकार, कसीर तायदाद में लोगों का हुजूम