Public App Logo
गुना में बाढ़ पर BJP विधायक का सरकार पर निशाना महज दो-तीन घंटे की तेज बारिश ने गुना शहर में जलभराव और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बाढ़ जैसे हालात के बीच रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा। इस बीच सत्ताधारी BJP विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार के भरोसे बैठे रहना सबसे बड़ी चूक होगी। समाज को भी आपदा के समय आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विधायक ने गुनिया नदी को लेकर भी तीखा तंज कसा और शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। #MPNews #GunaNews #PannalalShakya #FloodNews #MadhyaPradesh - Raghurajnagar Nagareey News