हरैया में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी, चोर को दुकानदारों ने दबोचा
बस्ती। हरैया कस्बे की गल्ला मंडी में ज्वैलर्स की दुकान से चांदी का सामान और नकदी चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को दुकानदार ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना हरैया थाना क्षेत्र की गल्ला मंडी की बताई जा रही है।
Basti, Basti | Oct 1, 2026