
*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम के द्वारा धारा 118(2), 351(3), 3(5) BNS से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 11.08.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग व थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0स0 101/2026 धारा 118(2),351(3),3(5) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त *इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी ग्राम त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया* को जिगनी क्रासिंग व पुल के बीच सडक के पास से सुबह समय करीब 09.37 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*सम्बन्धित अभियोग*
1. मु0अ0स0 101/2026 धारा 118(2),351(3),3(5) BNS थाना गड़वार, जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1. इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी ग्राम त्रिकालपुर थाना गड़वार जनपद बलिया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव थाना गड़वार जनपद बलिया ।
2.का0 श्रवण कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया ।
3.का0 मानसिंह यादव थाना गड़वार जनपद बलिया ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 11, 2026