💔 प्रेम विवाह के बाद बेटी को ‘मृत’ मान बैठा परिवार!*
📍 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद नगर में अंतरजातीय प्रेम विवाह का मामला चर्चा में है। नरसिंह मंदिर क्षेत्र की रहने वाली कोमल प्रजापत ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया। परिवार का दावा है कि उसे समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही।
😔 मामला थाने पहुंचने के बाद कथित तौर पर कोमल ने अपने माता-पिता और भाइयों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज परिजनों ने उससे सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया।
🔥 परिवार ने घर के आंगन में कोमल की तस्वीर रखकर ‘गोरनी’ की रस्म निभाई और तस्वीर का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया। रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार जैसी अन्य रस्में भी निभाई गईं।
⚖️ हालांकि, ऐसी प्रतीकात्मक रस्मों का कोई कानूनी आधार नहीं है। घटना के बाद अंतरजातीय विवाह और पारिवारिक परंपराओं को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
📢 आप इ