
मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
मेहदावल पुलिस ने अपहृता को भी किया बरामद, आरोपी को न्यायालय भेजा
संतकबीरनगर, 29 सितंबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना मेहदावल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को बरामद कर लिया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेहदावल पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, थाना मेहदावल में दर्ज मु0अ0सं0 379/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के मामले में वांछित आरोपी सचिन पुत्र विनोद, निवासी गोनहा डीह, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर को पुलिस ने सोनौरा मोड़, सिद्धार्थनगर के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, वादी ने 10 अप्रैल 2026 को थाना मेहदावल में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन एवं जांच की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 29 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को भी बरामद कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ तथा कांस्टेबल शुभम कुमार वर्मा शामिल रहे।