उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रामचंद्र मूंदड़ा सम्मानित
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी)स्वतंत्रता दिवस पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (O&M-I) कार्यालय में आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र मूंदड़ा को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एच.एल. बघेल, सहायक अभियंता राम मिलन यादव सहित अधिकारियों ने मूंदड़ा को पगड़ी-दुपट्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। अधिकारियों ने उनकी समर्पित कार्यशैली और उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।