मोतिहारी: महज ₹300 में बन रहे थे नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार, 2 साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार।
बिहार में फर्जी दस्तावेजों के जरिए चल रहे एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मोतिहारी के आदापुर इलाके में चल रहे फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
📌 मुख्य बिंदु:
* छापेमारी: बिशनपुरवा स्थित 'चौरसिया ऑनलाइन' और आदापुर बाजार के 'वर्षा कंप्यूटर' पर पुलिस की सघन रेड।
* फर्जीवाड़ा: मात्र ₹300 लेकर ऑनलाइन एप्लीकेशन और डी-प्रिंट पोर्टल के जरिए भारतीय और नेपाली नागरिकों के बनाए जा रहे थे फर्जी आधार कार्ड।
* बड़ी कार्रवाई: दोनों साइबर कैफे से कंप्यूटर सिस्टम और अन्य उपकरण जब्त, दो संचालक रंगे हाथ गिरफ्तार।
इस पूरे नेटवर्क के तार किन-किन सफेदपोशों और अपराधियों से जुड़े हैं, पुलिस अब इसकी गहनता से जाँच कर रही है।
#BiharNews #motiharinews #BiharPolice #FakeAadhaar