*ब्रेकिंग न्यूज़*
*वायरल हुई वीडियो के बाद पुलिस को करनी पड़ी कार्यवाही*
*भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में निषेध दिवस होने के बाबजूद स्वतंत्रता दिवस पर थाना गहलौनीमोड के नगला जंगी ठेका के पास अवैध रूप से बेची जा रही शराब के मामले में सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद पुलिस ने देर रात कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब के 55 पव्वा बरामद किये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला जंगी ठेका के पास बिना लाईसेन्स के अवैध शराब ले जाते हुये पाये जाने पर 55 वर्षिय बीरनारायण उर्फ कल्लू पुत्र दीवान सिंह राजपूत निवासी धाना खेडली थाना रूपबास को मौके से गिरफतार किया गया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर बिक रही शराब के इस मामले को लेकर बीती रात "भरतपुर अभी अभी" की तरफ से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया गया था। जिसके बाद पुलिस को सक्रिय होकर कार्यवाही को अंजाम देना पड़ा। इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह भी है कि एक बार शराब की बिक्री बन्द कर देने के बाद शराब माफिया ने देर शाम बेखौफ होकर फिर से शराब की बिक्री शुरू कर दी।*