
*स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत थाना कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बलिया पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, यात्रियों की सुरक्षा हेतु अलर्ट जारी।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्ण बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस, डॉग स्वाड व जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस अभियान में डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) को भी शामिल किया गया था। संयुक्त पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों (Waiting Rooms), सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल, यार्ड तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों की सघनता से जांच की। स्टेशन पर मौजूद और आने-जाने वाले संदिग्ध यात्रियों को रोककर पूछताछ की गई तथा उनके बैग व अन्य सामान की गहन तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।
कोतवाली पुलिस ने इस अभियान के दौरान यात्रियों और आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि उन्हें रेलवे स्टेशन, ट्रेन या आसपास के क्षेत्रों में कोई भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिसकर्मी या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर दें।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 15, 2026