लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के आरोप निराधार हैं। इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ने की तैयारी जारी है। बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने विपक्षी कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों पर तीखा हमला बोला।
एसआईआर और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 'विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। मुझे लगता है कई राज्यों ने इनके इस भ्रम का जवाब देने का काम किया। बंगाल और बिहार के चुनाव में जनता ने विपक्ष को जवाब दिया है। अगर विपक्ष इस पर सवाल उठाता है, तो फिर उन राज्यों के परिणामों पर भी सवाल उठाना चाहिए, जहां उनके पक्ष में नतीजे आते हैं और सरकार बनती है। यह जो चुनिंदा आलोचना विपक्ष के द्वारा की जाती है, वह उचित नहीं है।'
#ChiragPaswan #LokJanshaktiParty #LJP #RamVilas #ElectionCommission