
मोतिहारी को बड़ी सौगात: पकड़ीदयाल के चोरमा में लगेगा ₹180 करोड़ का प्लांट!
पूर्वी चंपारण जिले के गन्ना किसानों और युवाओं के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात सामने आई है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में पकड़ीदयाल प्रखंड के चोरमा में ₹180 करोड़ की लागत से आधुनिक चीनी मिल और डिस्टिलरी स्थापित करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
कंपनी: मेसर्स श्री गणेश शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड (कोलकाता)
कुल लागत: ₹180 करोड़ का भारी निवेश
पेराई क्षमता: 5000 TCD (टन क्रशिंग प्रतिदिन)
अतिरिक्त यूनिट: 50 KLPD (किलो लीटर प्रतिदिन) की आधुनिक डिस्टिलरी
किसानों और क्षेत्र को क्या होगा लाभ?
स्थानीय स्तर पर बिक्री: पकड़ीदयाल, मधुबन, चिरैया, ढाका, मोतिहारी सदर, शिवहर और सीमावर्ती नेपाल के तराई इलाकों के गन्ना किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उचित और समय पर भुगतान: स्थानीय मिल शुरू होने से बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उपज का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होगा।
रोजगार के नए अवसर: मिल के संचालन से क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
#Chorma #Pakridayal #Madhuban #Motihari #SugarMill