भगवान रघुनाथ के छड़ीभरदार महेश्वर सिंह ने उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर अमित कुमार शर्मा से की शिष्टाचार भेंट
Kullu Times
आज कुल्लू जिला उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा से भगवान रघुनाथ के छड़ीभरदार महेश्वर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।इसके उपरांत एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दृष्टिगत देव समाज एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से पधारने वाले देवी-देवताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि देवभूमि कुल्लू की इस महान सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा में पधारने वाले सभी देवी-देवताओं, देवलुओं एवं श्रद्धालुओं को बेहतर, सुचारु एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध हों और कुल्लू दशहरा अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।
Kullu, Kullu | Oct 1, 2026