11.120 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
मनाली में कुल्लू पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
मनाली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने मनाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11.120 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क का संबंध तो नहीं है।
कुल्लू पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले में आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#KulluPolice #Manali #Chitta #Heroin #NashaMuktHimachal #SayNoToDrugs #NashaNivaran #HimachalPradesh #NewsTodayHimachal