उर्वरकों का वितरण आगामी आदेश तक रहेगा बंद
--
कृषकों को सुगमता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के iFMS पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक का Reconciliation (मिलान) किया जाना है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में 14 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे से उर्वरक विक्रय आगामी आदेश तक बंद किया गया है।
उपसंचालक कृषि श्री अमित भदौरिया ने बताया कि जिले में विक्रय बंद की अवधि के दौरान समस्त विपणन संघ के विक्रय केंद्रों अशोकनगर, मुंगावली एवं पिपरई, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, एमपी एग्रो तथा निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों (थोक/फुटकर) से किसी भी प्रकार के अनुदानित उर्वरकों का विक्रय नहीं किया जाएगा।
सभी संबंधित उर्वरक विक्रय केंद्रों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
#ashoknagar