
*थाना उभांव, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुए 1,00,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।*
उल्लेखनीय है कि आवेदक संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 दीपचन्द निवासी बस स्टेशन गली थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा थाना उभांव बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसमें कायतकर्ता संजय कुमार गुप्ता उपरोक्त के बैंक आफ बडौदा के खाते से दिनाँक- 07.10.2025 को फर्जी तरीके से 1,00,000/- रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा शिकायत को साइबर प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश दूबे थाना उभांव बलिया मय टीम द्वारा संज्ञान लेते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पैसा होल्ड कराया गया । तथा आवेदक द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर आवेदक संजय कुमार गुप्ता उपरोक्त के खाता मे कुल 1,00,000/- रूपये को वापस कराया गया ।
*आवेदक द्वारा थाना उभांव बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।*
*बरामद करने वाली पुलिस टीम बलिया-*
1. श्री दिनेश पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव जनपद बलिया
2. श्री सूर्यप्रकाश दूबे साइबर प्रभारी थाना उभांव जनपद बलिया
3. क0अ0 राकेश यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 विजय नारायण सिंह थाना उभांव बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 13, 2026