
*विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं*
मुरैना, 14 अगस्त मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत की गौरवशाली राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक पर्व है। यह दिवस हमें उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों एवं राष्ट्रनायकों के त्याग, तपस्या और अदम्य साहस का स्मरण कराता है, जिनके अथक संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह अमूल्य उपहार हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा देता है। यह अवसर देश की गौरवशाली विरासत को स्मरण करने के साथ-साथ विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध होने का भी है।
श्री तोमर ने कहा कि आइए, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाते हुए देश की उन्नति, प्रगति और जनकल्याण के लिए अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समस्त देशवासी सामूहिक प्रयासों से भारत को विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
क्र. 092