Public App Logo
शोघी में बस सवार ननख़डी निवासी युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद अभियोग संख्या 166/2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act, दिनांक 15.08.2026, पुलिस थाना बालूगंज शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष सेल की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। दिनांक 15.08.2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमन ठाकुर निवासी ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 28 वर्ष बस में सोलन से शिमला की ओर हेरोइन/चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा NH-5 पर पुलिस चौकी शोघी के समीप बस को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीट पर बैठे अमन ठाकुर के काले पीठू बैग से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा हुआ 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अभियोग संख्या 166/2026, दिनांक 15.08.2026, अधीन धारा 21 ND&PS Act पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय/मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। - Shimla Urban News