Public App Logo
*राज्यपाल ने उज्जैन में महाकालेश्वर, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-अर्चना* *हिमाचल प्रदेश एवं देश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना* राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध एवं पवित्र मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकालेश्वर, बाबा काल भैरव और भगवान मंगलनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने श्री काल भैरव मंदिर तथा श्री मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन कर विधिवत पूजा की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की शांति, सुख, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशिष्ट स्थान रखता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों का दिव्य वातावरण देश की समृद्ध आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अनुभूति कराता है। - Shimla Urban News