न्याय मार्ग पर जाम से निजात के लिए वन-वे व्यवस्था लागू
बस्ती। न्याय मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू की है। अब पानी की टंकी की ओर से चार पहिया वाहनों को न्याय मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा। कचहरी, पुलिस कार्यालय और विकास भवन जाने वाले वाहन पकौड़ी चौराहे से प्रवेश करेंगे। पानी की टंकी मार्ग पर पुलिस व यातायात टीम तैनात की गई है। सीओ यातायात कुलदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
Basti, Basti | Oct 1, 2026