जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक सुश्री मोनिका माहोर ने किया ध्वजारोहण
#IndependenceDay पर राष्ट्रध्वज को दी सलामी, राष्ट्रगान के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय, मुरैना में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सहायक संचालक सुश्री मोनिका माहोर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।
समारोह में जनसंपर्क कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने तथा जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh