सहरसा में जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से वसूली! 6 सपेरे गिरफ्तार
सहरसा। जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 6 सपेरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सपेरे सांप लेकर घूम रहे थे और यात्रियों को सांप दिखाकर उनसे पैसे वसूल रहे थे। यात्रियों ने इस मामले की शिकायत ‘रेल मदद’ के माध्यम से की, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने कार्रवाई की। रेलवे की कार्रवाई के बाद ट्रेन में यात्रियों से इस तरह की वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Saharsa #SaharsaNews #Railway #JanSewaExpress #RPF #RailMadad #BiharNews #KosiSamachar