आदर्श आचार्य संहिता लागू होने के कारण 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली एक दिवसीय नियोजन-सह- मार्गदर्शन मेला स्थगित*
छपरा 30 सितम्बर 2026:
छपरा शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला को स्थगित कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा के द्वारा बताया गया कि बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर दिनांक 22 सितंबर 2026 से आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी के मद्देनजर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला स्थगित किया गया है।
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026