सारण में बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जिला प्रशासन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लेते और जरूरतमंदों की सहायता करते नजर आए। नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में उन्होंने स्वयं सक्रिय भूमिका निभाई।
जिलाधिकारी की यह सक्रियता और मुस्तैदी प्रशासन की संवेदनशीलता एवं त्वरित राहत व्यवस्था को दर्शाती है। विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन की पूरी टीम प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार जुटी हुई है।
सारण जिला प्रशासन — आपदा की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026