⬇️पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद⬇️
भारत मौसम विज्ञान विभाग , देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने 14 अगस्त 2026 को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।