Public App Logo
Profile Picture

piyush upreti

@piyushupreti2003
105Followers
0Following
Pithoragarh news :- ड्राई डे के दिन दुकान में छापा पड़ने से मचा हड़कम्प | Soar samachar | Breaking
पिथौरागढ़ :- CCTC फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है । घटना 15 अगस्त 2026 की बताई जा रही है । इस पूरे घटनाक्रम में किसकी गलती है ?
⬇️पिथौरागढ़ :- मुनस्यारी क्षेत्र के मेजर हरीश सिंह देवली को सेना मेडल से सम्मान⬇️

मुनस्यारी के वल्थी गांव निवासी मेजर हरीश सिंह देवली को देश के प्रति अद्वितीय वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया। मराठा इन्फैंट्री के अधिकारी मेजर हरीश सिंह वर्तमान में 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) में सेवाएं दे रहे हैं। सैन्य सेवा के दौरान उनके साहस और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। मेजर हरीश सिंह की इस उपलब्धि से वल्थी गांव समेत पूरे मुनस्यारी और उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित सेवा की कामना की। परिवार ने कहा कि मेजर हरीश सिंह की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है और उन्होंने अपनी वीरता से गांव और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
कल धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त… लेकिन क्या आप जानते हैं LSM Campus का नाम लक्ष्मण सिंह महर के नाम पर क्यों रखा गया? 🇮🇳

पिथौरागढ़ की आज़ादी की लड़ाई के इतिहास में श्री लक्ष्मण सिंह महर का नाम बेहद महत्वपूर्ण है। 24 जनवरी 1893 को पिथौरागढ़ के चैसर गांव में जन्मे महर जी ने कुली बेगार आंदोलन से लेकर सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन तक अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया और कई बार जेल भी गए।

आजादी के बाद भी उन्होंने सीमांत क्षेत्र में शिक्षा, जनसेवा, स्कूल, अस्पताल और सड़कों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इन्हीं स्वतंत्रता संग्राम और समाजसेवा के योगदान को सम्मान देते हुए उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम “लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय” रखा।

यानी जिस परिसर में आज हम आज़ादी का जश्न मनाते हैं, उसका नाम भी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की याद दिलाता है, जिन्होंने इस धरती पर आज़ादी की अलख जगाई थी। 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=pithoragarh nis:value=Pithoragarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lsmcampus nis:value=LSMCampus nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakshmansinghmahar nis:value=LakshmanSinghMahar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतासंग्राम nis:value=स्वतंत्रतासंग्राम nis:enabled=true nis:link/>
आजादी की जंग में कहाँ था पिथौरागढ़ ? क्या हम कुछ भूल रहे हैं ? The social desk | Soar samachar
Pithoragarh news :- नगर में तिरंगा रैली में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवाद , कारण ? Soar samachar
⬇️पिथौरागढ़ : तेज बारिश से सड़क पर आया मलबा , सावधान⬇️

तेजम एवं मुनस्यारी के मध्य ला - झेकला क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=weather nis:value=Weather nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pithoragarh nis:value=Pithoragarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/>
Pithoragarh news :- घास लेकर लौट रही महिला की सीढ़ियों से गिरकर मौत | Soar samachar | Breaking news
⬇️पिथौरागढ़ : 52 वर्षीय कुन्दन राम लापता, परिजनों ने मदद की अपील⬇️

मालाझूला गांव निवासी 52 वर्षीय कुन्दन राम 2 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से बाजार थल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। 

कुन्दन राम की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला बताया गया है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर थाना थल या परिजनों को सूचित करें। थाना थल अध्यक्ष का संपर्क नंबर 9456520100 और परिजन उमेश कुमार का नंबर 8445625269 है।
⬇️पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद⬇️

भारत मौसम विज्ञान विभाग , देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने 14 अगस्त 2026 को जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Pithoragarh :- फ़ोन चलाने पर डाँठा , किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम | Soar samachar | Breaking news
Pithoragarh news :- ऐंचोली क्षेत्र में 42 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हरकत से हड़कम्प | Soar samachar
पिथौरागढ़ :- कुमौड़ गाँव में पिंजरे में फंसा गुलदार का शावक !

पिथौरागढ़ के कुमौड़ गाँव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में करीब 1.5 वर्ष का गुलदार का शावक फंस गया। अगस्त माह में इसी गाँव में गुलदार से जुड़ी यह दूसरी घटना है।
वन विभाग के अनुसार, इलाके में और गुलदार की मौजूदगी की आशंका है। शावक के पकड़े जाने के बाद अब क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
ग्रामीणों से सतर्क रहने और सुनसान इलाकों में अकेले न जाने की अपील की गई है।
पिथौरागढ़ :- नगर में ही निवासरत एक होनहार बेटी की ज़िंदगी बचाने के लिए आपका छोटा सा सहयोग बहुत बड़ी उम्मीद बन सकता है।
23 वर्षीय प्रज्ञा जोशी ब्लड कैंसर (T-ALL) से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। आगे की कीमोथेरेपी, दवाइयों और संभावित Bone Marrow Transplant (BMT) के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
🙏 आप ₹100, ₹500, ₹1000 या अपनी क्षमता अनुसार सहयोग कर सकते हैं।
आपका छोटा सा सहयोग प्रज्ञा के लिए नई उम्मीद बन सकता है। 
📲 UPI से सहयोग करें — पोस्टर में दिए गए नंबर/QR कोड पर।
कृपया इस अपील को आगे शेयर भी करें, ताकि मदद जरूरतमंद तक पहुँच सके। 🙏
पिथौरागढ़ : नगर में फिर आवारा कुत्तों का आतंक : सात साल के मासूम पर हमला, अस्पताल में भर्ती ! सरकारी अभियानों पर उठे सवाल ।

🗞️अखबार के पन्नों से🗞️
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा निर्देश: 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य, अब देखना होगा डेडलाइन तक गड्ढे रहते हैं या सड़कें!

🗞️अखबार के पन्नों से🗞️
⬇️पिथौरागढ़ : बारिश के चलते पिथौरागढ़ और डीडीहाट में आज स्कूल बंद⬇️

मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पिथौरागढ़ खण्डमंडल और डीडीहाट क्षेत्र में मंगलवार, 11 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

पिथौरागढ़ खण्डमंडल के साथ डीडीहाट एवं कनालीछीना क्षेत्र के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

संबंधित शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Pithoragarh news :- तनाव में आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम | Soar samachar | Breaking news
⬇️पिथौरागढ़ :- प्रसिद्ध ऐपण कलाकार निशु पुनेठा को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार⬇️

पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध ऐपण कलाकार निशु पुनेठा को राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार ‘तीलू रौतेली’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जीजीआईसी पिथौरागढ़ से शिक्षा के बाद एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से ड्राइंग एवं पेंटिंग में उच्च शिक्षा हासिल की। उनके सम्मान को उत्तराखंड की लोककला और महिला सशक्तिकरण के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
⬇️पिथौरागढ़ में आज कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश⬇️

लगातार हो रही हल्की बारिश के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 अगस्त 2026, सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में कक्षा प्री-प्राइमरी से 8वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों में भी कक्षा 8 तक की पढ़ाई स्थगित रहेगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी, अशासकीय, वित्तविहीन, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Pithoragarh news :- 42 वर्ष में व्यक्ति का निधन , पुराना बाजार क्षेत्र में शोकलहर | Soar samachar
जाराजीबली विद्यालय उच्चीकरण का मुद्दा सुलझाने का आश्वासन , भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना⬇️

पिथौरागढ़ के जाराजीबली क्षेत्र में विद्यालय उच्चीकरण की मांग को लेकर चल रहे आमरण आंदोलन के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर मुद्दे के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉल में बात कर आंदोलनकारियों को समाधान का आश्वासन दिया गया।

भाजपा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को सरकार तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया गया है और जल्द ही इसका असर धरातल पर दिखाई देगा। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
⬇️डीडीहाट की बेटी प्रियांशी भंडारी ने UPSC CAPF परीक्षा में हासिल की सफलता, बनीं असिस्टेंट कमांडेंट⬇️

डीडीहाट की ग्राम पंचायत हाट थर्प निवासी प्रियांशी भंडारी ने UPSC द्वारा आयोजित CAPF (Assistant Commandant) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशी का चयन अब सहायक कमांडेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। वह वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी कवींद्र सिंह भंडारी और बेला भंडारी की पुत्री हैं।

प्रियांशी की यह लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले उनका चयन फॉरेस्ट इंस्पेक्टर पद पर हुआ था और करीब एक माह पहले ही डीडीहाट वन विभाग में उनकी नियुक्ति हुई थी। इसके बाद CAPF परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।

उनकी उपलब्धि से परिवार, ग्राम पंचायत हाट थर्प, डीडीहाट और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रियांशी और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। परिवार और क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र सेवा के नए दायित्व में सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।
Pithoragarh news :- शनि मंदिर क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हरकत , पुलिस ने..| Soar samachar
⬇️उत्तराखंड के इनोवेटर रवि टम्टा ने उड़ने वाली कार के प्रोटोटाइप का किया सफल परीक्षण⬇️

अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा और उनकी टीम ने अपनी उड़ने वाली कार HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। सीमित संसाधनों में विकसित इस नवाचार को तकनीकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रवि टम्टा की इस उपलब्धि ने उत्तराखंड की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। उनके इस अभिनव प्रयास पर लोगों ने खुशी जताते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।