बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। राजेंद्र शुक्ल ने इसे राजनीतिक दौरा बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ मौजूदा हालात पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस शासनकाल का हिसाब भी देना चाहिए। उन्होंने बालाघाट में नक्सलवाद के पुराने दौर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा। शुक्ल ने तत्कालीन मंत्री लखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या का भी उल्लेख किया और पूछा कि उस समय नक्सलवाद से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए थे। वहीं, उदय प्रताप सिंह ने भी राहुल गांधी के दौरे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा बताया।
#Balaghat #RahulGandhi #MadhyaPradesh #Congress #BJP