Public App Logo
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दो बड़ी पहल की तैयारी की है। सरकार करीब 10 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में ₹1,200 की आर्थिक सहायता DBT के जरिए भेजने जा रही है। यह राशि स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में करीब 1.35 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से लगभग 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों को पहले ही DBT के माध्यम से राशि मिल चुकी है। अब नए दाखिले लेने वाले और योजना से वंचित रह गए करीब 10 लाख बच्चों को लाभ देने की तैयारी है। वहीं करीब 15 लाख अन्य बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने और दस्तावेज पूरे करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सरकार करीब 35 हजार निजी स्कूलों में कार्यरत 3 लाख शिक्षकों को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसमें शिक्षकों के साथ उनके आश्रितों को भी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है। योजना लागू करने के लिए जरूरी आंकड़े और पात्रता प्रक्रिया पर काम जारी है। #YogiAdityanath #UttarPradesh #Education #CashlessTreatment #GovernmentScheme - Raghurajnagar Nagareey News