#अलीगढ़ में गांधी जयंती पर रेहड़ी-पटरी वालों का हल्लाबोल, नगर निगम कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, वेंडिंग जोन की मांग को लेकर दुकानदारों ने उठाई आवाज,अलीगढ़। गांधी जयंती पर रामघाट रोड पर फुटपाथ और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के बैनर तले दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम उनकी रेहड़ी और सामान उठा ले जाती है, जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्थायी व्यवस्था या वेंडिंग जोन उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से छोटे कारोबार से परिवार चलाने वालों को हटाने से पहले वैकल्पिक रोजगार व्यवस्था की जानी चाहिए। दुकानदारों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान हिंदूवादी नेता सचिन राघव भी मौजूद रहे।
#Aligarh #GandhiJayanti #StreetVendors #NagarNigam #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 2, 2026