
ग्राम महोली में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा के घटनाक्रम के संबंध में स्पष्टीकरण है कि , पुलिस प्रशासन को दिनांक 11 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि के समय अज्ञात लोगों के द्वारा महोली तिराहे के गोलंबर पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा रख दी गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर उपस्थित लोगो से प्रतिमा के संबंध में पूछा जाने पर उपस्थित लोगो के द्वारा प्रतिमा रखने के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताया गया ।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये आदेशों के पालन एवं प्रतिमा की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त प्रतिमा को उक्त स्थल से सुरक्षित स्थल पर रखवाया गया है। वर्तमान में प्रतिमा पूर्णतः सुरक्षित है।
माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सार्वजनिक मार्ग के मध्य या चौराहा/तिराहे पर प्रतिमा की स्थापना अनुमत्य नहीं है।
क़ानून व्यवस्था बनाये रखने एवं समाज की भावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शासन के नियमों के अंतर्गत वैकल्पिक समाधान हेतु प्रशासन द्वारा लगातार समाजजनों से संवाद किया जा रहा है।
प्रशासन की सभी लोगो से विनम्र अपील है कि शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए प्रशासन का सहयोग करे।
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar