Public App Logo
आज की प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा रितेश जैन आजाद पर चार दुकानों की मांग करने का आरोप लगाया गया, जिसे रितेश जैन ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और जनता के प्रति जवाबदेही से बचने का प्रयास है। दुकानों का विरोध उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि इससे स्कूल प्रभावित होता, जगह भी पर्याप्त नहीं थी और वह नपा की भूमि भी नहीं थी। बाद की परिस्थितियों ने उनकी आपत्ति को सही साबित किया। 📃 #ashoknagar #NewsUpdate @highlight - Ashoknagar News