#भरतपुर। बयाना के हिंडौन रोड स्थित संतपुरा आश्रम में श्री महिला मित्र मंडल की ओर से हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रावणी फुहारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया और पारंपरिक गीतों के साथ अंताक्षरी व अन्य खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंडल की प्रीति मंगल ने पर्व के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया, वहीं विभिन्न लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल्स ने उत्सव का मज़ा दोगुना कर दिया। इस अवसर पर वर्षा नहरौली, टीना शर्मा, कविता तिवारी, बबली शर्मा, प्रीति गुप्ता, अर्चना, कुसुम सोनी, खुशबू, माधुरी गर्ग, ईशानी गुप्ता, मनीषा तिवारी, कविता नहरौली, पूनम शर्मा, निशा, ललिता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।