बाजपुर न्यूज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मंत्री को यशपाल राजहंस ने सौंपा पत्र
बाजपुर। श्रीराम भवन धर्मशाला के जानकी मंडप में उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में रविवार को भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राजहंस ने मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की। इस दौरान राजहंस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, इसलिए उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर यशपाल राजहंस ने मंत्री रेखा आर्या को बाबा नीम करौली महाराज का चित्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर आयोजित यह अधिवेशन समाज के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।