Public App Logo
क्राइम: चोरी की तीन वारदातों का आरोपी नौटीखड्ड से गिरफ्तार, 8.75 लाख की चोरी से जुड़ा मामला पुलिस थाना सुन्नी की पुलिस टीम ने चोरी के मामलों में करीब एक वर्ष से वांछित आरोपी योगराज पुत्र जीवानंद, निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दिनांक 16.08.2026 को गश्त एवं सुरागबरारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को सवांकर (नौटीखड्ड) के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपी को अभियोग संख्या 29/2025 दिनांक 01.05.2025, अधीनधारा 331(4) BNS, पुलिस थाना सुन्नी में गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में करीब ₹2 लाख मूल्य के आभूषण चोरी होने की घटना दर्ज है। इसके अतिरिक्त, आरोपी अभियोग संख्या 68/2025 दिनांक 25.11.2025, पुलिस थाना सुन्नी में भी वांछित था, जिसमें ₹1,75,000 नकद चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। वहीं, पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 38/2025 दिनांक 11.05.2025 में ₹5 लाख नकद चोरी किए जाने की घटना दर्ज है, जिसमें भी उक्त आरोपी वांछित था। इस प्रकार आरोपी के विरुद्ध दर्ज इन चोरी के मामलों में कुल करीब ₹8.75 लाख की संपत्ति/नकदी की चोरी का संबंध सामने आता है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। - Shimla Urban News