जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश23 सितंबर 2026
*एसपी बस्ती ने चौकी प्रभारी गांधीनगर को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ पहनाकर किया सम्मानित*
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा आज थाना कोतवाली के चौकी प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक सभाशंकर यादव को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0 सभाशंकर यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक सभाशंकर यादव जनपद में अपनी बेहतर कानून व्यवस्था, जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार और अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा दिया गया यह सम्मान पूरे बस्ती पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026