
डबवाली में दो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अरेस्ट:13.50 लाख की अफीम बरामद, कार में लेकर जा रहे, आरोपियों पर दर्ज हैं कई केस...
सिरसा जिले की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देश पर डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ डबवाली ने गांव शेरगढ़ में दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 किलो 755 ग्राम अफीम मिली है, जिसकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक योगेश कटारिया ने बताया कि 1 अक्टूबर को सीआईए प्रभारी शैलेंद्र कुमार की टीम को सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर टीम ने गांव शेरगढ़ में भारतमाला पुल के नीचे सर्विस रोड पर एक कार को रोका। कार में सवार जसविंद्र सिंह और गुरमुख सिंह को काबू कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और कार को जब्त कर जसविंद्र सिंह और गुरमुख सिंह के खिलाफ डबवाली शहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, आरोपी जसविंद्र सिंह के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में नशा तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 में थाना लंबी, मुक्तसर, पंजाब में वाणिज्यिक मात्रा में डोडा पोस्त तस्करी, हिसार के थाना एचटीएम में लोक सेवक पर हमला व आपराधिक षड्यंत्र, वर्ष 2025 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के थाना बेगू में 6 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी तथा अप्रैल 2026 में थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब में अवैध अफीम की खेती का मामला शामिल बताया गया है।
वहीं, आरोपी गुरमुख सिंह के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना लंबी, पंजाब में हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
#milk #strike #haryana #farmer #hikerate #milkpricehike
Sirsa, Sirsa | Oct 2, 2026