
*अभिलेख प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की त्रासदी, मंत्रियों ने किया अवलोकन*
*तस्वीरों और अभिलेखों के जरिए सामने आई विभाजन की दर्दनाक कहानी*
*विभाजन की स्मृतियों को संजोए प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र*
बलिया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को आपदा विभाग के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सूचना विभाग की ओर से विभाजन की विभीषिका से जुड़ी घटनाओं एवं स्मृतियों को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन और लोगों के संघर्ष की यादों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं प्रदेश मंत्री विजय राजभर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास की त्रासदी से परिचित कराने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने में महत्वपूर्ण हैं। इस पर अवसर पर राज्य सभा सासद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महिला आयोग सदस्य श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------------
Ballia, Ballia | Aug 14, 2026