
27-28 अक्टूबर को होगी ऐतिहासिक मुड़मा जतरा, 2024-25 की बकाया राशि को लेकर जताया रोष
#मांडर:- ऐतिहासिक पारंपरिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा की बैठक गुरुवार को मुख्य संयोजक राजी धर्मगुरु बंधन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष होने वाली मुड़मा जतरा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अनुसार मुड़मा जतरा 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होगी। जतरा में ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और मध्य प्रदेश के अलावा भूटान व नेपाल से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वर्ष 2024 और 2025 की जतरा की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। चालीसों पड़हा के पाहन-पुजारों ने इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की।
पाहन-पुजारों का कहना है कि राशि का भुगतान नहीं होने से जतरा से जुड़े लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में पाहन-पुजार सामूहिक रूप से इस बात पर फैसला लेंगे कि 2026 की मुड़मा जतरा के लिए सरकार से वित्तीय सहयोग लिया जाए या नहीं।
बैठक में बड़ी संख्या में पाहन-पुजार, समिति के सदस्य और जतरा प्रेमी मौजूद रहे।
#मुड़मा_जतरा #MudmaJatra #मांडर #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #मुड़मा #आदिवासी_संस्कृति #झारखंड_की_संस्कृति #Rajipadha #Jatra #JharkhandCulture #TribalCulture #RanchiNews #LatestNews #BreakingNews #ViralNews #LoktantraBharat #लोकतंत्रभारत