वन्दे भारत लाइव न्यूज़ पलवल के हवा सिंह नाथ को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित
पलवल। पलवल के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
हवा सिंह नाथ की इस उपलब्धि से पलवल सहित पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान हरियाणा की समृद्ध लोककला, लोकसंगीत और सांस्कृतिक विरासत का भी गौरव बढ़ाने वाला है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हवा सिंह नाथ को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी साधना और प्रतिभा यूं ही हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन करती रहे।
हवा सिंह नाथ की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और कला प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उनकी वर्षों की साधना और लोककला के प्रति समर्पण ने पलवल की पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
प्रवीण कुमार
वन्दे भारत न्यूज़, पलवल
Hodal, Palwal | Aug 14, 2026